Thursday, April 25, 2024
HomeFoodsराउलकेला (ओडिसा) के बिरसामुंडा स्टेडियन जाकर किया हॉकी के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप...

राउलकेला (ओडिसा) के बिरसामुंडा स्टेडियन जाकर किया हॉकी के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप टिर्की का स्वागत..!

Share

अमरावती के तरफ दी एक नायाब भेंट

हॉकी की ऐसी दीवानगी की अमरावती के दो हॉकी प्रेमियों ने राउलकेला (ओडिसा) के बिरसामुंडा स्टेडियन में जाकर हॉकी इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री. दिलीप टिर्की को अमरावती हॉकी प्रेमियों के तरफ से एक नायाब भेंट देकर उनका स्वागत किया।

गौरतलब हैं कि ओडिसा के राउलकेला में हो रहे हॉकी के विश्वकप मैच में हॉकी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से हॉकी के दो प्रेमी अमरावती विभागीय क्रीड़ा उपसंचालक श्री विजयकुमार संतान एवम अमरावती के प्रसिद्ध हैलो कॉर्नर के संचालक इरफान अथर अली ने वहां हो रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच के दौरान मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र अशोक ध्यानचंद की अगुवाई में भारतीय हॉकी के अध्यक्ष श्री. दिलीप टिर्की का भरे मैदान में जोरदार स्वागत किया।

बात दे कि राउलकेला में 1975 के विश्वकप हॉकी के सभी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इकट्ठे हुवे हैं। उसी के साथ हॉकी के कई ओलम्पियन्स भी वहां पहुचे। अमरावती से पहुचे श्री विजयकुमार संतान एवम इरफान अथर अली ने सभी ओलम्पियन्स के साथ बैठकर स्पेन विरुद्ध वेल्स एवम भारत विरुद्ध इंग्लैंड के मैच का आनंद लिया।

मैच समाप्ति के पश्चात श्री अशोक ध्यानचंद की अगुआई में उन्होंने हॉकी के इंडिया के वर्तमान खिलाड़ियों हार्दिक सिंग,नीलम संजीप,पी.आर.श्रीजेश,अमित रोहिदास,आकाशदीप सिंग ,विवेक सागर प्रसाद,निलकांता शर्मा,वरुण कुमार,ललित उपाध्याय,मनदीप सिंग,शमशेर सिंग, जुगराज सिंग,जरमनप्रीत सिंग, हरमनप्रीत सिंग से मुलाकात की।

इन्हें स्टेडियम में वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ सामान्य दर्शकदीर्घा या गैलरी से नही,बल्कि वीआयपी गैलरी से मैच का आनंद लेंने का मौका मिला। मैच के दौरान श्री.विजयकुमार सन्तान एवम इरफान अथर अली ने हॉकी इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री. दिलीप टिर्की को अमरावती आने का न्योता दिया।


Share
RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: